प्रतिबन्ध के बाद गुटखा की कालाबाजारी तेज

जौनपुर। प्रदेश में गुटखा विक्री पर पाबंदी लगते ही जिले भर में जमा खोर सक्रिय होकर गुटखा के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ा दिये है। शहर के हर मोहल्ले में गुटखा ब्लैक में मिल रहा है और लोग इसे खाकर जगह थूक कर बीमारियां बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर रहे है। प्रशासन को इस पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। बताते है कि जिले के सभी बाजारों में छोटे छोटे दुकानदार जमा खोरो से मंहगे दाम पर गुटखा खरीद कर दो रुपये वाला पांच रुपये में पांच वाला चौदह रुपये में दस वाला 20 रुपये में बेच रहे है। लोगों का कहना है कि इससे सिद्ध हो रहा है कि गुटखा पर पाबंदी लगना जमाखोरों की लाटरी निकल आई। जमा खोर गुटखा का गुना दाम बढ़ा  अपनी जेबे भर रहे है। शहर सहित दर्जनों गांव कस्बो का यही हाल है मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। मंहगे दाम से ना ही राजस्व का कोई लाभ हो रहा और ना गुटखा खाने वालो का बल्कि दुकानदार नियम कानून से खेलकर दुकानदार लाक डाउन में  कमाई करन में लगे है।

Related

news 6899196144598429330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item