निजी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों की फीस पूरी तरह से माफ हो :कांग्रेस

  जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने अपर जिलाधिकारी जौनपुर से मिलकर छात्रों की फीस माफी की मांग कि, जारी पत्रक के माध्यम से कांग्रेस जनों ने कहा कि कोविड 19 की महामारी से जनपद का हर नागरिक पीड़ित है ऐसे में जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों की फीस माफी अति आवश्यक है, कांग्रेस जनों ने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण से पूरा देश व प्रदेश में लाकडाऊन है जिसने आम जनमाानस की कमर तोड़ दी है, शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2020/2021 का सत्र अप्रैल माह से शुरू होना था जो लाकडाउन के कारण सम्भव नहीं हो सका, जिला कांग्रेस कमेटी व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के लोगों ने अपर जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जौनपुर जिले के सभी निजी विद्यालयों की प्रति वार्षिक फीस में से 3 माह की फीस माफी का आदेश जारी करने की मांग की, जिससे इस महामारी से आर्थिक रूप से तंग चल रहे आम नागरिक को फायदा मिल सके। 

Related

news 4623256770149932185

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item