मजदूर पर फिर रूपया निकालने का बनाया दबाव

जौनपुर। मनरेगा के धन को प्रधान अपनी निजी सम्पत्ति मानकर मजदूरों का शोषण कर रहे है। जिला प्रशासन ने कुछ प्रधानों पर शिकन्जा कसा लेकिन मजदूरों का शोषण करके उनके खाते में आया धन निकालने का वे हर संभव प्रयास कर रहे है। लाक डाउन के इस विपरीत समय में मजदूर रूपया न देने पर कोप भाजन का शिकार बन रहे है। सिरकोनी विकास खण्ड के गोण्डा खास के प्रधान ने मजदूर का दो बार सरकारी धन   निकालने के लिए धमकी दिया जा रहा है। उक्त गांव के विनोद कुमार चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान नन्द लाल प्रजापति ने होली के अवसर पर उनके खाते से पांच हजार रूपया निकलवा लिया। इसके बाद दो सप्ताह   पूर्व भी प्रधान ने ढाई हजार रूपया अगूंठा लगवा कर निकलवा लिया और अब ढाई हजार रूपया फिर आया है एक बार फिर पूरा रूपया निकलवाने के लिए प्रधान दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि इस समय काम नहीं मिल रहा है। आर्थिक समस्या चरमरा गयी है और प्रधान बार बार उसका रूपया  निकलवा कर मनमानी कर रहे है। उक्त मजदूर का आरोप है कि प्रधान ने धमकी दिया है कि यदि रूपया नहीं निकाल कर दोगे तो तुम्हारा नाम मनरेगा से कटवा दिया जायेगा और फर्जी आरोप लगाकर फंसा दिया जायेगा।

Related

news 1930470252017565209

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item