नहाते समय किशोर नदी में डूबा
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_472.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजा रामपुर घाट के पास किशोर की मंगलवार की सुबह गोमती नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। घाट के पास स्थित रामपुर दवन सिंह गांव निवासी काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेचू राम का पुत्र 17 वर्शीय पुत्र विशाल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। उसके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शिकारपुर पुलिस चैकी प्रभारी सहयोगियों के साथ पहुंच गए। तलाश के दौरान शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मालूम हो कि तीन दिन पहले हमजापुर गांव के भी एक युवक की इसी घाट पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी।

