बैकों पर नहीं हो पा रहा शोसल डिस्टेसिग का पालन

जौनपुर। अनेक रोकथाम के बाद भी बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भीड़ लग जा रही है। बैंक खुलने से पहले ही ग्राहक पहुंच जा रहे हैं। ग्राहकों में बड़ी संख्या महिलाओं की होने के कारण पुलिस भी बिना महिला पुलिस कर्मियों के शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करा पा रही है। मंगलवार को मुफ्तीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा खुलने से पहले ही ग्राहकों की लंबी लाइन देखने को मिली। यही स्थिति काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सेवई नाला की है। पुलिस का कहना है महिलाएं ही नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। महिला पुलिस कर्मियों के बिना इनको समझाना असंभव है। इसी तरह खुटहन क्षेत्र के काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक शाखा डिहिया में कभी-कभी तो खाता धारकों के बीच हाथापाई की नौबत आ जा रही है। यहां सुरक्षा हेतु एक होमगार्ड को तैनात किया गया है। जिसे बैंक की सुरक्षा सहित लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related

news 3140488771470064360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item