सहायता देने का सिलसिला जारी
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_486.html
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए समाज के प्रति सेवा की सोच रखने वाले लोगों द्वारा सहायता देने का सिलसिला जारी है। सरायडीह, मड़ियाहूं के कालीन व्यापारी इंद्रेश कुमार सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत 11हजार रूपये का चेक रेड क्रॉस सोसाइटी के नाम से जिलाधिकारी को सौंपा गया साथ ही उनके द्वारा गौशालाओं के लिए 16 कुंटल भूसा भी दान में दिया गया। पाथ चाइल्ड लाइन 1098 के कोऑर्डिनेटर राजकुमार पांडेय, वालंटियर रूपेश कुमार पांडेय द्वारा पाथ चाइल्ड लाइन की ओर से कोरोना संक्रमण में गरीबों एवं असहायों के सहायतार्थ 20 पैकेट राशन, जिसमें 05 किलो आटा, 04 किलो चावल,01 किलो अरहर की दाल, 500 मिली. सरसों का तेल, साबुन, पांच पैकेट गरम मसाला दिया गया। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश विशिष्ट बीटीसी द्वारा भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत जिला अध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह एवं जिला मंत्री, विकास कुमार सिंह द्वारा 100 पीस हैंड सेनीटाइजर एवं 200 फेस मास्क तथा खाद्यान्न सामग्री में चावल 02 कुंतल, आटा ढाई कुंतल, अरहर दाल 30 किलो, सरसों तेल 15 लीटर, नमक 25 किलो, चीनी 20 किलो, मसाला 1250 पैकेट जिलाधिकारी को गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों के लिए दिए गए। इसी प्रकार संदीप पांडेय प्रशस्य जेम्स द्वारा कोरोना संक्रमण में गरीबों एवं निराश्रितों के सहायतार्थ रेड क्रॉस सोसाइटी के नाम से 25 हजार का चेक दिया गया।

