सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रातः 09.00 बजे शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया गया। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से खोली गई दुकानों तथा सड़क पर चल रहे लोगों को फटकार लगाते हुए घर में रहने के लिए आदेशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनावश्यक रूप से लोग घरों से न निकले। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी होम स्टेप डिलीवरी अथवा मोहल्ले की दुकानों से करें। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें अन्यथा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। सड़क पर चल रहे अनावश्यक रूप से घूम रहे कई लोगों को पुलिस द्वारा घर वापस भेजा गया तथा मोटरसाइकिलों की हवा भी निकाली गई।

Related

news 1181433628125903740

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item