जनता की सेवा में दिन रात लगा है राजस्व विभाग
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_555.html
जौनपुर। कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के दौरान जनपद में राजस्व विभाग द्वारा क्वारेटीन में रखे गये लोगों को नाश्ता,भोजन और दवा आदि का पूरा इन्तजाम किया जा रहा है। नायब तहसीलदार मान्धादा सिंह ने बताया है कि उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सदर के साथ ही राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल द्वारा नगर में बनाये गये क्वारेण्टीन स्थल पर रखे गये दोनों समय भोजन व नाश्ता दवा जरूरत जरूरी दवाये वहां रखे गये लोगों को नियमित तौर पर दी जा रही है। उन्होने बताया कि जौनपुर में पांच क्वारेटीन स्थल बनाये गये है। सदर तहसील स्तर पर तीन कम्युनिटी किचेन सेण्टर संचालित हो रहे है। क्वारेटीन स्थल पर रखे गये लोगों के अतिरिक्त देहात क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशनव पकाया गया भोजन राजस्व लेखपाल द्वारा पहुंचाया जा रहा है। पूरा तहसील प्रशासन जी जान से मानव सेवा मे ंलगा हुआ है। लेखपालो द्वारा कड़ी मेहनत कर मानव सेवा की जा रही है। सदर तहसील के अधिकारी और कर्मचारी का मूल उददेश्य यह है कि कोई आदमी भूखा न सोये। राजस्व निरीक्षक अखिलेश पाठक, लेखपाल विजय श्रीवास्तव, संजयराय, संजीत सिंह, प्रभात यादव, विष्णु सिंह, कृष्ण चन्द मौर्या, कृष्णानन्द पाण्डेय,नीलेश सिंह, विनय दुबे आदि लोग अधिकारी के निर्देश पर दिन रात एक कर दिये है।

