दिल्ली से एम्बुलेन्स से आये आधा दर्जन युवक

जौनपुर। लॉकडाउन में फंसे लोग घर पहुंचने के लिए तरह तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। दिल्ली से जौनपुर आने के लिए आधा दर्जन युवकों ने नायाब तरीका निकाला। किराए पर एम्बुलेंस करके रविवार को गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से पहुंचे युवकों को देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुच कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और क्वारंटीन सेंटर भेजा दिया। बताया गया है कि गौराबादशाहपुर के चैकी पिलखुआ गांव निवासी युवकों ने 30 हजार में एम्बुलेंस तय की थी। रुपये भी एडवांस में दिये गए थे। रविवार को दिल्ली से यहां पहुंचते ही एम्बुलेंस चालक इन्हें उतारते ही भाग खड़ा हुआ।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि एम्बुलेंस के कारण बीच में इन्हें कहीं रोका भी नहीं गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच की। एक युवक को खांसी बुखार की शिकायत मिली है। उसे एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। वहीं, कुछमुछ गांव में भी एक युवक मुंबई से किसी तरह घर पहुंचा। उसे भी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। सीएचसी के अधीक्षक डा.मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा गया है।

Related

news 4544500920565911721

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item