पीयू के डॉ आदित्य ने कोरोना वायरस के नियंत्रण पर किया शोध

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैय्या संस्थान में गणित विभाग के सहायक आचार्य डा. आदित्य मणि मिश्र ने कोरोना वायरस से सम्बंधित एक शोध किया है| डॉ मिश्र ने एस ई आई आर मॉडल को कोरोना वायरस से प्रभावित विभिन्न देशों तथा भारत पर अध्ययन किया | भारत के सम्बन्ध में उन्होंने अपने शोध में प्रतिव्यक्ति संक्रमण की दर न्यूनतम 1.763 की गणना की है | गणितीय आधार पर उन्होंने लॉक डाउन को संक्रमण रोकने के लिए लाभकारी बताया जिससे यह दर इतनी कम हुयी | गौरतलब है कि अन्य देशो में यह दर 2.5 से 4 तक भी है | यदि लॉक डाउन में कोई छूट नहीं दी जाती है तब उपलब्ध डाटा के आधार पर उन्होंने मई के तीसरे से चौथे सप्ताह में कोरोना वायरस पर नियंत्रण कि बात कही है | उनका ये शोध टेलर एंड फ्रांसिस के एक रिसर्च जर्नल में प्रकाशन के लिए स्वीकार किया गया है | इस कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर राजाराम यादव ने डॉ मिश्र को बधाई दी है.

Related

news 3526013946138064344

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item