रमजान माह में मुस्लिम परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहा है आरएसएस : बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’

जौनपुर। कोरोना वायरस को लेकर देश में आये इस महासंकट के समय लगातार 37 वे दिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह की टीम योद्धाओं की तरह जुटी हुई है। जिसके तहत आज गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संतोष जी एवम विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिंशू’ के नेतृत्व में रोज की भांति आज भी जौनपुर नगर में रमजान माह को देखते हुवे जरूरतमन्द मुस्लिम परिवारों के घरों में संकट मोचन की तरह राहत सामग्री पहुंचाकर न सिर्फ उनके भूखे परिजनों के पेट की ज्वाला शांत कर रहे है बल्कि उनके लिए जरूरत की हर वो सामग्री उपलब्ध करा रहे है जिससे उनका परिवार स्वस्थ व खुशहाल रहे। विधायक बृजेश सिंह प्रिंशू ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में पूरे जनपद में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कार्यकता समर्पण और सेवा भाव से लगातार जुटे हुए है। आगे उन्होंने कहा कि आप लोग लाकडाउन का सही ढंग से पालन करे। अगर कोई महानगरों या गैर प्रांत से आ रहा है, उसकी सूचना तुरंत सम्बंधित थाने पर दे। जिससे उनकी जांच कराई जा सके। सावधानी हेतु बताए गए उपायों का पालन करे। हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संतोष जी, जिला प्रचारक डॉक्टर सुरेश जी, जिला संघ प्रचारक वेद प्रकाश एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जी नगर सेवा प्रमुख राजीव जी, पूर्व महामंत्री डिग्री कॉलेज नवीन सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र तिवारी, पिंटू, संतोष गुप्ता मुन्ना सहित हर तहसील व ब्लाक में कार्यकर्ता सेवा कार्य मे जुटे हुए है।

Related

news 7565437551095226294

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item