विश्व हिंदू परिषद ने संतो की निर्मम हत्या की जांच हेतु सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।  विश्व हिन्दू परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में पालघर में पूज्य संतो की निर्मम हत्या की उच्चस्तरीय सीबीआइ जांच एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को जिला मंत्री जन्मेजय तिवारी, जिला सह मंत्री शंभु शर्मा, नगर मंत्री अजय चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा की उपस्थिति में सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना से सम्पूर्ण हिन्दू समाज आहत है और इसके पीछे कुछ खास विचारधारा के लोगों का षडयंत्र दिखाई पड़ रहा है, जिसकी गम्भीरता से जांच होनी चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र ने कहा कि यदि इसमें सरकार द्वारा जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिन्दू परिषद पुरे देश में संतो के साथ आंदोलन करेगा, किसी भी अवस्था में पूज्य संतो के साथ बर्बरता सहन नहीं किया जायेगा। 

Related

news 2846245714361018193

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item