थर्मल स्कैनिंग के बाद होम क्वारंटाइन में भेजे गए सैकड़ो छात्र
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_702.html
जौनपुर। मुख्यमंत्री के प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों को उनके घर पहुंचाने के निर्देश के बाद जौनपुर में छात्रों के दल का आना शुरू हो गया।
संख्या अधिक होने के कारण आज तक को दोपहर तक बसों से उनका आगमन होता रहा। इस दौरान कुल 26 बसों से 676 छात्रों को जनपद में लाया गया। सभी को क्रमश: मछलीशहर के बिहारी महिला महाविद्यालय व फौजदार इंटर कालेज में ठहराकर बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। थर्मल स्कैनिंग के बाद सभी छात्रों को शारीरिक दूरी के पालन करने का निर्देश देते हुए 14 दिन के होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा दिया गया।

