जौनपुर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई आठ

जौनपुर। जनपद में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो बदलापुर व एक जलालपुर क्षेत्र का निवासी व्यक्ति पाजिटिव पा गए हैं। इनको कड़ी सुरक्षा के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी उपचार के लिए भेजा गया है। एक साथ तीन संक्रमितों के मिलने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
आनन-फानन में संक्रमितों के दोनों गांवों को हॉटस्पाट के रूप में चिन्हित कर सील कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व फायर कर्मियों की टीम ने पहुंचकर सैनिटाइजेशन शुरू किया।
बदलापुर क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी नौ लोग मुंबई से गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के ट्रक पर सवार होकर गत 24 अप्रैल को पहुंचे। पहले से जानकारी होने पर ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने नगर के इंदिरा चौक पर ही ट्रक को रोक लिया। थर्मल स्कैनिग में तापमान अधिक होने के कारण सभी का नमूना लेकर जांच को भेजने के बाद सल्तनत बहादुर इंटर कालेज स्थित रैन बसेरा के क्वारंटाइन में रखा गया।
 इसी प्रकार जलालपुर क्षेत्र के ओइना गांव निवासी एक युवक वाराणसी में रहकर सिलाई करता है। वह गत 18 अप्रैल को घर लौटा। आने  की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने 23 अप्रैल को जांच के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर में क्वारंटाइन किया। मंगलवार को उसकी भी रिपोर्ट पाजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। गांव को सील करने के साथ ही सैनिटाइजेशन किया गया। संपर्कों की हो रही तलाश जनपद में 14 दिन बाद तीन की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में दोनों गांवों को हॉटस्पाट के रूप में चिन्हित कर सील कर दिया गया। दोनों जगहों पर सैनिटाइजेशन, फागिग व साफ-सफाई की गई। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर टीमें गठित कर घर-घर सर्वे कराने के साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित जिले में प्रवास के दौरान किसके-किसके संपर्क में रहे। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सघन जांच की जाएगी। जनपद में सबसे अधिक तीन संक्रमित मंगलवार को मिले। इससे पूर्व दो अप्रैल को दो रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। जिले के आठ कोरोना पीड़ितों में चार स्वस्थ हुए हैं। इनमें होम क्वारंटाइन में और तीन को प्रसाद फार्मेसी कालेज के क्वारंटाइन में रखा गया है।

Related

news 7767416192827090999

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item