प्रेमी युगल ने मंदिर के परिसर में रचायी शादी

जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव की निवासिनी  आकांक्षा यादव पुत्री स्व.राजकुमार यादव  ने अपने घर से भागकर  प्रेमी लहंगपुर गाँव के निवासी  तेज बहादुर सिंह पुत्र राम सिंह   के घर आ धमकी और अपने प्रेमी से ब्याह करने की पेशकश की तो लड़के ने शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी, किन्तु दूसरी तरफ लड़की के घरवाले लड़की को मनाने के लिए लड़के के घर लहंगपुर आ धमके। और अपनी लड़की को समझा बुझाकर घर ले जाने के लिए दबाव बनाने लगे तो लड़की ने अपने घर वालों के विरुद्ध जा करके 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुँची 112 पुलिस ने दोनों को बालिग देखकर लड़के के घरवालों के रजामंदी से दिन मंगलवार को  त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्राँगण में इन दोनों का विवाह करवा दिया। यह विवाह मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी के निगरानी में हुआ है, विवाह में लड़की पक्ष की तरफ से आनंद कुमार यादव व  मनोज यादव ने गवाही किया और लड़के पक्ष की तरफ से समर बहादुर सिंह और अंकुश मिश्रा ने गवाही एवं अपनी सहमति देकर विवाह संपन्न होने में सहयोग किया।

Related

news 8925027753526102498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item