छात्रा ने गोलक से 15 सौ रूपये की दी सहायता

जौनपुरर। कक्षा छह  की छात्रा स्नेहा सिंह कश्यप ने राहत आपदा कोष जिलाधिकारी  हेतु उपजिलाधिकारी केराकत को अपने गोलक में जुटाए 1500 रुपये कोरोना राहत में सहयोग हेतु दिया। ग्राम सभा सेनापुर तहसील केराकत निवासिनी स्नेहा सिंह कश्यप पुत्री धीरज सिंह कश्यप ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित, पीड़ितों एवं जरूरतमंदो को राहत प्रदान करने हेतु अपने गोलक में जुटाए हुए 1500 आज उपजिलाधिकारी केराकत को कार्यालय में जाकर जिलाधिकारी आपदा राहत कोष (कोरोना) हेतु भेंट किया। स्नेहा द्वारा पिछले 02 महीने में अपने माता पिता से खर्च हेतु प्राप्त पैसे को इकट्ठा कर आज उपजिलाधिकारी केराकत को भेंट किया। स्नेहा सिंह अभिनव विद्यालय तेजपुर के प्रधानाध्यापक धीरज सिंह कश्यप की पुत्री है, और माउंट लर्नर अकैडमी बजरंग नगर में कक्षा 6 की छात्रा है। इस अवसर पर पिता धीरज सिंह कश्यप, इन्द्रसेन सिंह, भाजपा नेता विष्णु सिंह, पंकज सिंह, पूर्व महामंत्री तहसील बार केराकत मुकेश शुक्ल,मकालू सोनकर,मंत्री सुशील सिंह, अखिलेश मौर्य, विकाश तिवारी सर्कल न्यूज, स्टेनो आदित्य त्रिपाठी, जय हिंद यादव उपस्थित थे। 

Related

news 3278783946383646313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item