गरीबों के लिए अन्नदाता बनी दो संस्थायें

जौनपुर। महामारी के चलते लागू लॉक डाउन से परेशान लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये जहां कुछ लोग केवल खानापूर्ति कर रहे हैं, वहीं सामाजिक संस्था गीताजंलि  एवं धार्मिक संस्था जय मां वैष्णो देवी लंगर सेवा समिति गरीबों के लिए अन्नदाता बन गयी  है। महामारी को लेकर सैकड़ों संस्थाओं व लोगों द्वारा कहीं पका-पकाया भोजन दिया जा रहा है तो कहीं खाद्य सामग्री देने के साथ कुछ लोग नगद रूपये भी देकर जरूरतमन्दों की समस्याएं दूर कर रहे हैं।  गीतांजलि  एवं जय मां वैष्णो देवी लंगर सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदांे  के लिये खाद्य पदार्थों का ऐसा पैकेट दिया जा रहा है जिसमें घरेलू सम्बन्धित सभी सामग्री हैं। यह जानकारी  वन विभाग में कार्यरत गणेश साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी गौतम सोनी के नेतृत्व में आटा, चावल, दाल, नमक, सरसो का तेल, आलू, प्याज, टमाटर, कोहड़ा, धनिया, मिर्चा, अदरक, सोयाबीन, सर्फ आदि दिया जा रहा है। श्री सोनी के नेतृत्व में उपरोक्त सामग्री का पैकेट बनाकर जरूरतमन्द परिवारों को चिंहित करके क्षेत्रीय लोगों की अगुवाई में दिया जा रहा है जो लॉक लाउन लागू होने से ही शुरू हो गया है। श्री साहू ने बताया कि गौतम सोनी के नेतृत्व में किये जा रहे इस सेवा कार्य में अन्य लोग आकर हाथ बंटा रहे हैं। वहीं उपरोक्त सामग्री पाने के बाद जरूरतमन्द परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता भी नहीं महसूस होती है। श्री साहू ने बताया कि अब तक साढ़े 3 सौ से अधिक ऐसे परिवारों को उपरोक्त सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है जो वास्तव में भूखमरी से जूझ रहे थे।

Related

news 4063961909095522812

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item