कोटा से आये छात्रों का किया गया रैपिड टेस्ट

जौनपुर। जिलाधकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा उमा नाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल जफराबाद में कोटा से आकर जांच  के लिए रुके छात्रों से जानकारी हासिल किया । कोटा से जौनपुर आए 468 छात्रों  में से 172 बच्चे इस स्कूल में रुके हुए हैं, जिनका रैपिड टेस्ट किया जा रहा है । रैपिड टेस्ट के बाद जिन बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आएगी उनको घर भेज दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि घर जाकर बच्चे 14 दिन के होम क्वॉरेंटाइन में रहे, घर में किसी भी सदस्य को स्पर्श ना करें। जिलाधकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि बच्चों के खाने पीने की समुचित व्यवस्था की जाए, उन्हें यहां किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।  कोटा में कोचिंग के लिए गए बच्चे 30 बसों में जनपद जौनपुर में आने थे, जिसमें से अधिकांश बसें आ चुकी है उनको विभिन्न स्कूलों में रखा गया है उनके खाने-पीने की व्यवस्था नाश्ते की व्यवस्था की गई है । स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा इन सभी बच्चों का कोरोना का रैपिड टेस्ट किया जाएगा और नकारात्मक टेस्ट आने पर इन बच्चों को इनके घर जाने दिया जाएगा जहां घर पर 14 दिन होम कवारनटाइन में रहेंगे। इनके अभिभावकों से अनुरोध है कृपया वह अनावश्यक रूप से तुमको लेने ना आए सभी बच्चों को सुरक्षित वाहनों से घर भेज दिया जाएगा। बच्चों से दूरी बनाकर रखें ।14 दिन उनको होम को कविरनटाइन में रहना है। इसी क्रम में केराकत में   दो बस  उप जिला अधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव के देखरेख में एलन कैरियर इंस्टिट्यूट कोटा राजस्थान से लाये गए। कुल 35 छात्र- छात्राएं झांसी डिपो परिवहन के द्वारा नगर स्थित शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज केराकत में छात्रों को कोरेंटिन किया गया।जिसमे छात्रों  के अतिरिक्त लाकडाउन में पहले से फसे 3 अभिभावक भी रहें। सभी को नास्ता व भोजन कराने के बाद स्वास्थ विभाग द्वारा उनका नार्मल चेकअप कराया गया। तत्पश्चात उन्हें जिले पर कोविड19 के चेकअप के लिए ले जाया जाएगा। 

Related

news 1748456584142572233

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item