15 सौ बच्चों को दूध और फल बांटने का लक्ष्य
https://www.shirazehind.com/2020/04/15.html
जौनपुर। डीडीएस संस्था द्वारा धरणीधरपुर, राशिदाबाद, अहियापुर के 150 गरीब व जरूरतमंद बच्चों को फल बांटे गए। राशिदाबाद के 35 बच्चों में दूध व बिस्किट वितरित किया गया। साथ ही खुर्चनपुर निकट भंडारी स्टेशन के जरूरतमंद बच्चों को फल बांटा गया। संस्था की संचालिका आरती सिंह ने कहा कि यह पुनीत कार्य लॉकडाउन तक ऐसे ही सतत चलता रहेगा। संस्था 1500 बच्चों को दूध व फल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए अनिलेश तिवारी, भानु प्रताप सिंह लखनऊ निवासी, महेश कुमार सिंह केशवपुर के द्वारा सहयोग किया गया है। कमलेश मिश्रा , श्रीमती अर्चना रानी, डीडीएस संस्था के सहयोगी सपन भारती, अरविंद गौड़, राहुल मौर्य रहे।

