बैंक अधिकारियों ने बांटा भोजन

जौनपुर। कोरोना महामारी को देखते हुये ओलन्दगंज स्थित होटल लोकेश परिसर स्थित सेवा रसोई में रविवार को 13वें दिन 150 लोगों का भोजन बनाया गया। होटल संचालक व पत्रकार परेश कुमार सिन्हा द्वारा लॉकडाउन तक गोद लिये गये रामाश्रम कालोनी गुलरचक मोहल्ले में बैंक ऑफ बड़ौदा सराय कालीदास के शाखा प्रबंधक आशीष अग्रवाल व सिपाह शाखा के ज्वाइन्ट मैनेजर आलोक पाण्डेय द्वारा रिक्शा चालकों, गरीब, असहाय व बच्चों में भोजन के पैकेट वितरित किया गया। इस कार्य में कुमकुम वेडिंग हॉल की मालकिन श्रीमती शीला सिन्हा के सुपुत्र अमेरिका में इंजीनियर लोकेश कृष्ण सिन्हा ने 25 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया।

Related

news 8005837474115098866

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item