दीवानी न्यायालय को किया गया सेनिटाइज

जौनपुर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा दीवानी न्यायालय को सेनिटाइज किया गया। 02 दिन पूर्व जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह द्वारा दीवानी न्यायालय को सेनिटाइज करने के निर्देश दिए गए थे, जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को संपूर्ण दीवानी न्यायालय को सेनिटाइज करने के निर्देश दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की उपस्थित एवं जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह की निगरानी में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों से संपूर्ण दिवानी न्यायालय को सेनिटाइज किया गया।

Related

Samaj 7980069345946139651

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item