परिषदीय शिक्षकों ने व्यापक पैमाने पर जिलाधिकारी को सौंपा जरूरमंद के लिए राशन

जौनपुर । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की आपदा से निपटने के लिए विकास क्षेत्र मुफ्तीगंज के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने जिस संकल्प शक्ति के साथ अनूठी मिशाल पेश किया वह औरो के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन गया। जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शामिल इन शिक्षक योद्धाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को इतना आवश्यक राहत सामग्री (खाद्यान्न) दिया जिससे हजारों जरूरतमंद लोगों के पेट के भूख की ज्वाला शांत हो जाएगी। ब्लाक के शिक्षकों द्वारा एकत्रित धनराशि के सापेक्ष खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला खाद्यान्न आपूर्ति अधिकारी से संपर्क कर उनसे जिला की आवश्यकता के अनरूप लगभग 60 क्विंटल राशन के सामग्री जिसमें 50 48.50 क्विंटल आटा, 11 क्विंटल चीनी एंव 2 क्विंटल नमक की पैकटों को संगठन के अध्यक्षों के साथ शिक्षा अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा तो इस प्रयास की जमकर सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उनके कार्यो की सराहना की साथ ही भविष्य में इस संकट से उबरने के लिए इसी तरह के सहयोग की उम्मीद किया। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के इस ऐतिहासिक सेवा कार्य व योगदान के लिए पूरा जनपद आजीवन आभारी रहेगा।


बीईओ संजय कुमार यादव ने बताया कि जिला अधिकारी एंव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आह्वान पर कि जनपद के शिक्षक स्वेच्छा से आगे आकर इस विषम परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की दिल खोलकर मदत करें के क्रम में हमने मुफ्तीगंज के ब्लाक अध्यक्ष सतीश पाठक एंव ब्लाक अध्यक्ष रामदुलार यादव के साथ बैठकर एक रणनीति बनाई जिसके परिणामस्वरूप आज 48.5क्विंटल आटा, 11 क्विंटल चीनी, 2 क्विंटन नमक के सामान की सूची के साथ जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह अपने तरीके का अनूठा पहल है जिसके तहत जनपद के शिक्षक इस अवसर पर आगे आ रहे हैं साथ ही उन्होंने ब्लाक अध्यक्ष रामदुलार यादव व ब्लाक अध्यक्ष सतीश पाठक सहित ब्लाक के समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से इतनी व्यापक मात्रा में राहत सामग्री आज जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जो प्रदेश के अन्य लोगो के लिए अनुकरणीय है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लाकों के शिक्षकों द्वारा राहत सामग्री जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ शिक्षक लाकडाउन का पालन करते हुए घर बैठकर बच्चो को आनलाइन पढ़ाने में भी जुटे हुए है।

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी सहित, प्यारे लाल, रामकृपाल यादव, राम सिंह राव, राजकुमार यादव, चंचल, रमेश, संजय, सिद्धार्थ सिंह, दिवाकर चौरसिया, दिनेश चंद गौतम, राधेश्याम, शशांक दूबे आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related

news 6268932755964386095

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item