फांसी पर लटकता मिला वृद्ध का शव

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह कमरे में कुंडी के सहारे रस्सी से लटकता एक वृद्ध का शव मिला जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि  थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 67 वर्शीय राम लखन गौतम कबीरपंथी रोज की भांति रविवार की रात में खाना खाकर कमरे में सोने चले गए सुबह उठने पर जब उनके पुत्र जगाने गए तो देखा कि अंदर कमरे में छत की कुंडी में रस्सी से उनका शव फंदे से लटकता मिला जिस पर वह सन्न रह गए और चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में उतार कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।राम लखन के दो पुत्र फूलचंद्र व लालचंद्र है लाल चंद्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और घर पर फूलचंद्र अपनी पत्नी के साथ पिताजी के साथ ही रहते थे और उनका कहना है कि विगत बीस दिनों से पिताजी की मानसिक की स्थिति सही नहीं चल रही थी। ऐसे में घटनास्थल पर पहुंचे एसएसआई सुधीर मिश्रा का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 2136290462729059625

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item