ऑनलाइन कक्षाओं का एक पखवाड़ा सफलतापूर्वक पूर्ण

जौनपुर । ओमेगा पब्लिक स्कूल छातीडीह(पराऊगंज ) के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्र ने बताया कि जब 15 दिन पहले ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के बारे में सोचा तो इसकी सफलता को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं मन में थी परंतु एक बार जब विद्यार्थियों का कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की गई तो छात्रों एवं अभिभावकों में इसके प्रति रुचि बढ़ती गई । इसे सुरूचिपूर्ण बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने नित नए-नए ऐप जैसे सीएस स्कैनर ,स्क्रीन रिकॉर्डर एवं माध्यमिक स्तर पर लाइव क्लास एवं यूट्यूब वीडियो के प्रयोग से विद्यार्थियों में आकर्षण एवं जागरूकता पैदा की जिसका परिणाम यह रहा कि जो विद्यार्थी/ अभिभावक शुरुआत में ऑनलाइन कक्षाओं के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे थे वह भी अब ग्रुप में जुड़कर इसका लाभ उठा रहे हैं एवं विद्यालय परिवार के लाँक डाउन में भी शिक्षण के प्रति इस समर्पण के लिए खुशी व्यक्त कर रहे हैं। 

Related

news 2880286109148093979

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item