बेटे लाॅकडाउन में फंसे, नाबालिंग ने दी दादी मां को मुखाग्नि

जौनपुर। कोरोना वायरस के चलते मुंबई में फंसे दो भाई अपनी मां का अंतिम संस्कार नही कर सके। मजबूरी में उनका नाबालिंग पुत्र ने अपनी दादी मां को मुखाग्नि दिया। रामघाट पर यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगो की आंखे नम हो गयी।
जलालपुर थाना क्षेत्र के तीन पेड़वा गांव के निवासी गिरजा शंकर यादव व हीरा यादव रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते है। कोरोना वायरस के चलते देश में लाॅकडाउन कर दिया गया है जिसके कारण दोनो भाई मुंबई में ही फंस गये है।घर पर मां, महुला यादव, दोनो भाईयों की पत्नी व तीन मासूम बच्चे रहते है। रविवार को गांव में उनकी बुढ़ी मां महुला यादव की तबियत विगड़ गयी। परिवार वाले उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते इसके पहले उनकी मौत हो गयी। मां के निधन की खबर मुंबई पहुंची लेकिन लाॅकडाउन के कारण दोनो भाई अपनी मां के अंतिम संस्कार में नही आ सके। मजबूरी में गिरजा शंकर का पुत्र विवेक यादव 13 वर्ष ने अपनी दादी मां को मुखाग्नि दिया। नाबालिंग बच्चे द्वारा अंतिम संस्कार करते देख वहां पर मौजूद लोगो की आंखे नम हो गयी।

Related

news 1616012744225999252

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item