हत्या के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

 जफराबाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के मलिक बहादुर गांव में बीते 19 अप्रैल 2020 को सहिजन तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट की घटना के फरार चल रहे आरोपितों को जफराबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि उक्त क्षेत्र के मलिक बहादुरपुर (अहमदपुर) गॉव में बीते 19 अप्रैल को विवादित जमीन में उगे सहिजन के पेड़ से सहिजन तोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद उनमें जमकर मारपीट हो गई थी। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष की सुमित्रा देवी, रेखा देवी तथा लक्ष्मण घायल हो गए थे। उक्त घायलों में लक्ष्मण 21 वर्ष तथा सुमित्रा 60 वर्ष को गंभीर चोट लगने के कारण इन्हें जिला अस्तपाल द्वारा बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया था, जहां पर बीते शनिवार को उपचार के दौरान ही घायल लक्ष्मण 21 वर्ष की मृत्यु हो गईं। घटना के फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने हेतु सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के निर्देशन गठित टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर जफराबाद थानाध्यक्ष मदनलाल व चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, बद्री मौर्य ने उक्त घटना के तीनों आरोपियों शिव कुमार निषाद पुत्र राम पलट तथा उसके दोनों पुत्रों रामबदन निषाद तथा रामसदन निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related

featured 8452086396924089136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item