गरीबों के हक पर डाका डालकर हरियाणा ले जाया जा रहा भारी मात्रा में चावल बरामद
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_796.html
जौनपुर। गरीबों के पेट पर डाका डालकर हरियाणा ले जाया जा रहा भारी मात्रा में चावल को पुलिस ने ट्रक सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस को यह सफलता एसडीएम के इनपुट पर मिली है। सूचना मिलते ही सप्लाई विभाग व मार्केटिंग विभाग के अधिकारी थाने पर पहुंचकर बरामद चावल को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालकर व अज्ञात के खिलाफ मुदमा दर्ज कराया है।
एसडीएम सदर को सूचना मिला कि गौराबादशाहपुर क्षेत्र से गरीबों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल एक ट्रक में लादकर हरियाणा ले जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम ने तत्काल उस ट्रक को पकड़ने का आदेश थानाध्यक्ष बक्शा को दिया। सूचना मिलते ही थानेदार ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। जांच पड़ताल में पता चला कि यह चावल एफसीआई का है इसे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानो के माध्यम से गरीबों को बांटने सरकार ने भेजा था। सूचना मिलते ही सप्लाई विभाग और मार्केटिंग विभाग के अधिकारी थाने पहुंचकर बरामद चावल की बोरियों की गिनती करवायी तो दो सौ 40 बोरी चावल मिला। पुछताछ में ट्रक चालक अनिल ने बताया कि मैं हरियाणा से अण्डा लेकर बिहार गया था वापस लौटते समय ट्रांसपोर्ट मालिक में मुझे आजमगढ़ रोड से चावल लेकर हरियाणा जाने को कहा था। मै वही से चावल लेकर हरियाणा जा रहा था। सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव ने चावल की बोरियों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक व अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 3 / 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।