कोरोना वॉरियर्स का अनोखे अंदाज मे सम्मान
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_362.html
जौनपुर। मुस्कुरायेगा इंडिया कार्यक्रम के तहत आज राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओ ने कोरोना वॉरियर्स का अनोखे अंदाज मे सम्मान किया । एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा सन्तोष पाण्डेय के नेतृत्व मे आज जनपद के शाही पुल पर वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने में 24 घंटे कार्यरत जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,स्वास्थ प्रशासन एवं सफाई कर्मचारी के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना अनन्त शुभकामनाओं की कामना करता हैं
इस निमित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के द्वारा आज शाही पुल पर पोस्टर, माला एवं फूलों लगाया गया । तथा सभी कोरोना योद्धाओ का स्वागत किया गया है, साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की गई हैं कि इस कार्य में लगे सभी लोगो का स्वास्थ्य अच्छा रहे।पोस्टरों पर आम जनमानस को जागरूक करते हुए लिखा गया है ---,घर मे रहे सुरक्षित रहे, जौनपुर पुलिस प्रशासन को सलाम ,हारेगा कोरोना जितेगा भारत, कोरोना मुक्त भारत,आज डॉक्टर नर्सेज पुलिस, देश के असली हीरो हैं, बाकी सभी तो केवल पर्दे के हीरो हैं जैसे विचारों से जागरूक किया गया ।।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश मौर्य, डॉ राजश्री सिंह, डॉ शालिनी सिंह, डॉ पूनम सिंह एवं स्वयंसेवक सुमित सिंह, सत्यम सुंदरम मौर्य, सन्दीप सिंह, रूपेश शरद, अरुण तिवारी,प्राची मिश्रा, रोशनी जायसवाल, मानसी अग्रहरि अवंतिका सिंह, प्रीति यादव ,चारुक पटेल, कपिल देव सोनकर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग उपस्थित रहे।

