तब्लीगी जमातियों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

जौनपुर।  तब्लीगी जमातियों की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को पूरे जिले में एक साथ मस्जिदों व मदरसों में तीन घंटे व्यापक तलाशी अभियान चलाया। चेकिग में कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला लेकिन जमातियों के भूमिगत होने के अंदेशा से पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। एसपी अशोक कुमार के आदेश पर एएसपी द्वय डा. संजय कुमार (सिटी) व संजय राय (ग्रामीण) के निर्देशन में दोपहर बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बड़ी मस्जिद, अटाला मस्जिद, हुमा मस्जिद मुल्ला टोला सहित सभी मस्जिदों व मदरसों की तलाशी की। एएसपी ने बताया कि तब्लीगी जमातियों के भूमिगत होने की आशंका से अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

Related

news 7450300958972522773

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item