जनसेवा ही सच्ची सेवा :विहिप

जौनपुर।  संकट की इस घड़ी में जहां लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं वहीं विश्व हिन्दू परिषद जिले भर में लगातार जन सेवा का कार्य अनवरत रूप से कर रही है, रोज की भांति आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में भोजन के चार सौ पछत्तर पैकेट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत मंदों में वितरित किया। नगर मंत्री अजय चौबे ने कहा कि विहिप का संकल्प है कि नगर में किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा। इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा *खेतासराय* में भी प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से पांच सौ लोगों का भोजन वितरित किया गया उक्त जन सेवा कार्य में अलग अलग स्थानों पर में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री शंभु शर्मा, सह मंत्री पंकज तिवारी मोंटी, मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुख्खु कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, राहुल सिंह, संदीप शर्मा, बंटी, संजय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

Related

featured 5637132280945664740

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item