सुइथाकला के शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा 105 कुंतल खाद्यान्न

जौनपुर।  विकास खण्ड सुइथाकलां जनपद जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत असहाय व्यक्तियों व उनके परिजनों के सहायतार्थ 105 कुन्तल खाद्य सामग्री जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह को सादर उपलब्ध कराया गया।
     खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकलां राज नारायण पाठक के नेतृत्व तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर  प्रवीण कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में सुइथाकलां ब्लाक के शिक्षक ट्रक पर राशन लाद कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
     कुल 105 कुंतल राशन जिसमें 30 कुन्तल गेहूं का आटा, 31 कुन्तल चावल, 75 किलोग्राम सोयाबीन,  6.75 कुंतल प्याज, 12 बड़ा डिब्बा मसाला, 125 किलोग्राम सरसों का तेल, 3.5 कुन्तल अरहर की दाल, 28 कुंतल आलू,  2.8 कुंटल टाटा नमक उपलब्ध कराया गया।
    जिलाधिकारी  दिनेश कुमार सिंह जी  ने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद के सुदूर पश्चिमी छोर पर स्थित सुइथाकलां ब्लॉक के गुरुजनों द्वारा जो सहयोग किया गया है, यह बहुत ही काबिले तारीफ है।
    जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद जौनपुर सदैव बेसिक शिक्षकों का आभारी रहेगा, जिन्होंने अपने एक दिन का वेतन देने के बावजूद भी राशन आदि उपलब्ध कराने में बढ़- चढ़ कर सहयोग करके पुनीत कार्य कर रहे हैं।
     खाद्यान्न सामग्री सौंपते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकलां राज नारायण पाठक  ने कहा कि मैं विकास खण्ड सुइथाकलां के शिक्षकों का सदैव आभारी रहूंगा, जिनके सार्थक प्रयास से खाद्य सामग्री कोविड-19 के महामारी के अंतर्गत असहाय व्यक्तियों को सहायतार्थ प्रदान किया गया।
       इस अवसर पर  अमित सिंह जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर  डॉ. अतुल प्रकाश यादव जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर व उनकी टीम, अश्वनी सिंह जिला संगठन मंत्री तथा सुइथाकलां ब्लॉक के सतीश कुमार सिंह, रविंद्र कुमार भास्कर, दुष्यन्त मिश्र, पारसनाथ यादव, शिवम सिंह पंकज सिंह रमेश प्रजापति, दिनेश कुमार, सरोज सिंह, राकेश कुमार, राम प्यारे, इन्द्र जीत सिंह, राम लवट, संजय सिंह, डॉ.रणन्जय सिंह, रमेश सिंह, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, बृजेश सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित ब्लॉक के कई सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

news 1843571386971962337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item