20 मई तक करें आवेदन

जौनपुर ।  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण प्रदेश में लॉक डाउन से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक व्यक्तियों को स्थानीय स्वरोजगार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्रामोद्योग की स्थापना हेतु 20 मई   तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है जिसमें 18 से 50 वर्ष आयु तक के परंपरागत कारीगर प्रशिक्षण प्राप्त आई.टी.आई या कार्य का अनुभव रखने वाले शिक्षित बेरोजगार इच्छुक उद्यमी ूूूणअपबवसपदमण्हवअण्पद पर जाकर और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । जिसके लिए फोटोग्राफ , आधार कार्ड, पैन कार्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र ध्जनसंख्या प्रमाण पत्र ,कार्यशाला हेतु भूमिध्भवन का नजरी नक्शा , प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा संबंधी प्रपत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन करा के हार्ड कॉपी कार्यालय में 22 मई 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें । हार्ड कॉपी जमा न करने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा ।

Related

featured 1255906816255117486

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item