हादसे में अधेड़ की मौत, युवक घायल

 जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी मार्ग पर सुभाष नगर चौराहे के पास मंगलवार को देर रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर से मुंगरा बादशाहपुर बाइक से जाते समय सामने से आ रही मोपेड से हुई जोरदार भिड़ंत में मोपेड चालक अधेड़ की जहां मृत्यु हो गई वहीं बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते है कि क्षेत्र के छबीलीपुर तरहठि गांव निवासी रमेश पटेल पुत्र विजय बहादुर 35 वर्ष अपने घर से मुंगरा बादशाहपुर किसी कार्य से जा रहे थे जैसे ही इसकी बाइक सुभाष नगर चैराहे के पास पहुंची सामने से आ रहे मोपेड चालक इसी थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी गाव निवासी फूल चंद यादव पुत्र राम मनोहर 55 वर्ष से जोरदार टक्कर हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर लाया गया। जहा फूल चन्द्र यादव को देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल रमेश का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

Related

featured 3561815277371421917

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item