ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मैजिक पर लदा 25 बोरा गेहूं पकड़ा

धर्मापुर। रविवार की सुबह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ पर स्थित धर्मकांटा के पास स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस ने मैजिक गाड़ी पर लदा 25 बोरा संदिग्ध गेंहू पकड़ लिया। मौके पर जुटे उच्चाधिकारी जांच पड़ताल में जुटे रहे।
प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि धर्मापुर बाजार स्थित धर्म कांटा के पास गेहूं लदी हुई एक बिना पास के टाटा मैजिक खड़ी है। मैजिक के अंदर एफसीआई का लेबल लगा हुआ कई बोरा गेहूं पड़ा हुआ है। सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने छापेमारी कर उक्त टाटा मैजिक को पकड़ा। जिसपर 25 बोरे गेहू लदा हुआ था।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मंडी समिति सचिव ध्रुव कुमार व सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुच गए।
मंडी सचिव समिति ध्रुव कुमार ने उक्त वाहन पर लदे बोरे का जांच पड़ताल किया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर मैं मौके पर पहुचा, गेहू लदे टाटा मैजिक को कब्जे में लेते हुए गौराबादशाहपुर थाने पर सुपूर्त कर दिया गया है।

Related

news 4107313426027897266

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item