कला और संस्कृति सही रास्ते की तरफ ले जाती हैं : शिवांगी सिंह
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_36.html
जौनपुर । जिले के कुछ आर्टिस्ट पेंटिंग से लोगों को कोराना से बचने एवं लाकडाउन में अपना समय मूल्यवान बनाने के लिए अहम योगदान अदा कर रहे हैं। इसी में शामिल है मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की पूर्व छात्रा आर्टिस्ट शिवांगी सिंह । शिवांगी ने कई अद्भुत चित्र बनाकर जौनपुर वासियों का दिल मोह लिया है ,आर्टिस्ट आर्टिस शिवांगी सिंह वर्तमान में गोरखपुर विश्वविद्यालय से एक चित्रकला प्रोजेक्ट पर विशेष कार्य कर रही हैं जो नेशनल एवं इंटरनेशनल कार्यों को तैयार करने में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं ।
शिवांगी सिंह को गत कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है और अनेकों चित्रकला सेमिनार, प्रदर्शनी में अपनी अहम भूमिका अदा करने में उनका रोल रहा है ,आर्टिस्ट शिवांगी सिंह जनपद का नाम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में रौशन कर रही हैं आर्टिस्ट शिवांगी सिंह को उत्तर प्रदेश चित्रकला एसोसिएशन ने पिछले वर्ष लखनऊ में सम्मानित भी किया था शिवांगी का कहना है कि हम मेहनत और लगन के साथ अगर किसी कार्य को करें तो हमें कोई पीछे नहीं कर सकता । इंसान का मन उसकी कला और संस्कृति से सुखमय होता है और हमेशा वह अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा को भी प्रेरित करता है , जनपद के अनेकों एवं सैकड़ों लोगों ने शिवांगी सिंह के चित्रकला पर काफी प्रशंसा भी की है ।