राजेन्द्र सोनी सच्चे कलम के सिपाही थे : अमित सिंह
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post.html
जौनपुर। बीआरसी सिकरारा पर पत्रकार राजेन्द्र सोनी के निधन पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि सोनी जी सच्चे कलम के सिपाही थे उनके निधन पर पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि राजेन्द्र सोनी बहुत ही अच्छे स्वभाव के इंसान थे वे हमेशा निर्विवाद रूप से पत्रकारिता करते थे। अंत मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि सोनी जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो आयाम स्थापित किया था सभी पत्रकार बंधुओं को उनका अनुसरण करना चाहिए। शोक सभा मे राजेन्द्र प्रताप यादव अनुपम श्रीवास्तव राजू सिंह राजीव सिंह लोहिया बैजनाथ यादव सौरभ सिंह शैलेश चतुर्वेदी मनोज कुमार दीपक गौड़ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

