सर्वर डाउन: कोटे की दुकानों पर भारी भीड़

जौनपुर । एक मई से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर आम जनता के लिए राशन बटने का आदेश है, लेकिन कोटे की दुकानों पर अंगूठे लगाने फिंगर प्रिंट की मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से आम जनता को इस गर्मी मे मुसीबत झेलनी पड़ रही है। वही सरकार तथा शासन प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से जनता मे रोष भी व्याप्त है। एक सस्ते दर के गल्ले की दुकान पर पहुचे 65 वर्षिय रवि का कहना है कि वो सवेरे नौ बजे से तीन बजे तक राशन लेने के लिए बैठे है लेकिन अभी तक सर्वर डाउन होने की वजह से उनका नम्बर नही आया अगर सर्वर सही से कार्य करे तो आधे घंटे मे वो गल्ला लेकर घर को लौट जाते। इसी तरह से एक मोहल्ले की सस्ते दर की दुकान पर पहुची नाजिया ने बताया कि रमजान का महिना है वो रोजा रखे हुए सवेरे से यहा सर्वर शुरू होने का इन्तेजार कर रही है।  जिला र्पूिर्त अधिकारी अजय प्रताप ने बताया कि जब तक शासन से कोई आदेश प्राप्त नही होता वह कोई वैकल्पिक या मैनुअल व्यवस्था नही बना सकते है।

Related

news 6825948703554729151

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item