अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध दिया तहरीर
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_71.html
जौनपुर। मड़ियाहूँ कस्बे के एक युवक द्वारा फेसबुक पोस्ट पर प्रधानमंत्री के पर अमर्यादित टिप्पणी किये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उक्त युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को नगर के मिश्राना मोहल्ला निवासी अशोक साहू द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर अपने फेसबुक पोस्ट पर अमर्यादित टिप्पणी किया गया था। उक्त टिप्पणी को देख कर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे।शनिवार को राजेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूँ राजकृष्ण शर्मा सदस्य जिला कार्य समिति मछली शहर आदि कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त युवक के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की।

