मुंबई से पैदल चले दो लोगो का मौत कर रही थी रास्ते में इंतजार

जौनपुर।  कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान मुंबई से ट्रकों पर सवार होकर चले दो युवकों को क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत उनका इंतजार कर रही है। एक को मध्य प्रदेश के भोपाल तो दूसरे को सागर जिले में मौत ने अपनी आगोश में समेट लिया। खबर आते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर करमौना गांव निवासी श्रमिक राम अचल यादव (28) पुत्र हरखू ट्रक से मंगलवार की शाम पांच बजे सागर पहुंचा तो उसकी अज्ञात कारणों से मौत हो गई। ट्रक चालक व उसके साथी को शव को उतारकर भाग गए। साथ में आ रहे युवक ने घर वालों को मोबाइल फोन से सूचना दी। स्वजन बुधवार को दोपहर एंबुलेंस से शव लाने रवाना हो गए। मृत राम अचल यादव टाइल्स लगाने का काम करता था। साल भर पहले मुंबई गया था। वह दो मासूम बच्चों का पिता था। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी रमापति मिश्रा के पुत्र शैलेश मिश्र मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह अपने चाचा सभाजीत मिश्रा व छोटे भाई दिनेश मिश्रा के साथ ट्रक से वापस आ रहे थे। भोपाल पहुंचने पर शैलेश की तबीयत खराब हुई तो स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मृत्यु होने की पुष्टि की। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शैलेश मिश्रा की मौत के बाद के गम में रोते रोते उनकी जीवन संगिनी रेनू बेसुध हो जा रही है। परिवार में पत्नी के अलावा बिटिया रुचि, दो पुत्र सोनू (12) व वैभव (10) हैं।


Related

featured 4795532608236128404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item