जाँच के लिए उमड़ रही है परदेशियों की भीड़
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_807.html
जौनपुर। गैर प्रांतों व जनपद से जिले में काफी संख्या में बाहरियों के आने का सिलसिला जारी है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों की संख्या अधिक होने के चलते चिकित्सालयों में भीड़ के चलते लोग लंबी लाइन लगाने को मजबूर हैं।
रामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में 993 लोगों का थर्मल स्कैनिग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पर अव्यवस्थाओं के बीच थर्मल स्क्रीनिग के लिए परदेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा, कड़ी धूप में लोग लाइनों में रहने के लिए विवश रहे। लोगों में न तो शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की उत्सुकता दिखी, न ही कोरोना के प्रति कोई भय दिखा। बस परिजनों व ग्रामवासियों के दबाव में जांच कराने के लिए सीएचसी पहुंच गए। अधिकांश के पास मास्क भी नहीं था। परदेसियों ने आरोप लगाया कि यहां पर पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रमिकों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। सबकी थर्मल स्क्रीनिग जांच कराकर होम क्वारंटाइन की सलाह दी जा रही है।

