एक तस्कर गिरफ्तार, छह किलोग्राम गांजा बरामद

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर  थाना पुलिस ने बुधवार को सवेरे एक तस्कर को गिरफ्तार कर छह किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआइ हरिश्चंद्र सिंह रामपुर पुलिया के निकट चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में कुछ लेकर सुजानगंज की तरफ से आता दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से बोरी में छह किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपित मनीष सिंह गांव रामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

Related

news 8771894828503858397

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item