अधेड़ पर दुष्कर्म का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोस के ही अधेड़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि तीन दिन पूर्व मेरी भतीजी (18) अपने घर के सामने मड़हे में अन्य दो बच्चों के साथ सो रही थी। तभी रात में गांव का एक अधेड़ व्यक्ति मड़हे में घुस गया। सभी बच्चों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। युवती के मां-बाप नहीं हैं। उसने घटना की जानकारी फोन से दिल्ली में रह रहे अपने बड़ी बहन व जीजा को दी। रिश्तेदारों की सूचना पर पीड़ित युवती के चाचा ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Related

news 5982099137544970004

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item