एक और युवक मिला कोरोना पाॅजिटिव

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव में मुंबई से लौटे एक युवक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। कोविड 19 पीड़ित मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमें समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव के निवासी सोहन लाल नाविक पांच मई को निजी वाहन से मुंबई से गांव आया हुआ था। उसी समय से वह सेल्टर होम में कोरंटाइन में रह रहा था। दस मई को उसका नमुना लेकर जांच के लिए भेजा गया था आज रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
उसके साथ दो अन्य लोग भी आए थे। इसमें एक सुल्तानपुर और दूसरा जौनपुर के ही मुफ्तीगंज का निवासी है। जिले में अब कुल 13 केस हो गए हैं, जिसमें आठ स्वस्थ हो चुके हैं।

Related

featured 3873304153305441969

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item