मुंबई से लौट रहे जौनपुर के एक मजदूर की रास्ते मौत
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_862.html
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र रसूलपुर(करमौना) गांव के रहने वाले युवा रामअचल यादव पुत्र श्री हरखू यादव उम्र 30 वर्ष जो की मुम्बई में राजगीर का काम करता था, लाकडाउन हो जाने के कारण मुम्बई प्रदेश से अपने गांव के लिए निकला था रास्ते में जिला-सागर, मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान दुःखद मृत्यु हो गयी,घर पर परिवार वालों व रामअचल की पत्नी तथा दोनो बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है,बेटा आर्यन 5 वर्ष व बेटी अर्पिता अपनी मां से रोकर पुछ रहे है पापा अभी कितने देर बाद आयेगें,रामअचल का प्रार्थिव शरीर लेकर उसके साथ के मजदूर भाई जिलाचिकित्सालय सागर मध्य प्रदेश से आज दोपहर 2 बजे घर की तरफ निकले है, समाज सेवी विकास तिवारी ने सरकार से इस निर्बल गरीब परिवार को दस लाख रूपयें की आर्थिक सहायता देने की मांग की है ।आज रामअचल के घर का मंजर देखकर मन बहुत दुखी है, हे ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें व शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने का साहस दें।

