जनपद की सीमाएं पूरी तरह से रखे लाक : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जनपद की सीमाएं पूरी तरह से लाक रखी जाए । कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से जनपद की सीमा में प्रवेश करने पाए। उन्होंने बताया कि बहुत सारे लोग चोरी-छिपे जनपद में प्रवेश कर रहे हैं, इन पर हर दृष्टि से निगाह रखें, जिससे जनपद में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की किसी स्तर पर अगर लापरवाही हुई तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन अपने चौकीदार, प्रधान एवं अन्य माध्यम से प्रत्येक गांव पर नजर रखें, अगर कोई बाहरी व्यक्ति आकर के गांव में बिना अनुमति के प्रवेश कर गया है और रह रहा है उसको तत्काल क्वॉरेंटाइन में रखा जाए और लॉकडाउन तोड़ने के लिए उसके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। किसी व्यक्ति को जनपद मे संक्रमण फैलाने की अनुमति नही है।

Related

news 6009947459702752941

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item