मखदूमपुर ग्राम प्रधान की हत्या


खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में शुक्रवार को कार की टक्कर में एक ही बाइक पर सवार वर्तमान प्रधान और समाजवादी पार्टी की छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष की मौत तथा पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहाँ हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। रास्ते में प्रधान तवरेज आलम की मौत हो गयी। वहीं पूर्व प्रधान राकेश वर्मा का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उधर कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण आक्रोशित होकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिये। कार चालक भी इसी गांव निवासी और प्रधान पद का उम्मीदवार बताया जाता है। दोनों के बीच वर्षों से आपसी रंजिश भी चली आ रही है। मौके पर एसपी सिटी संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी शाहगंज पहुंचकर घटना की जानकारी किया।
उधर प्रधान की मौत की खबर लगते ही दर्जनों प्रधान नें थाने पर जमा होकर कार चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। प्रधानो ने कहा कि गांव के संपर्क मार्ग पर इतनी तेज टक्कर जान बूझकर मारी गयी है। इसलिए कार चालक पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। प्रधानों का आक्रोश देख पुलिस के हाथ पाव फूल गये। मौके पर एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी और सर्किल के सभी थानो की पुलिस फोर्स बुला ली गई। थाने पर घंटों पंचायत के बाद भी खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार की सुबह वर्तमान व पूर्व प्रधान एक बाइक पर बैठ पटैला बाजार से वापस गांव लौट रहे थे। ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज के पास सामने से रामफेर वर्मा कार लेकर आ गये। कार व बाइक में हुई जोरदार टक्कर में बाइक और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये।

Related

news 7022426981167385880

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item