सरसरा दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों की मदद के लिए आगे आए अशोक सिंह


जौनपुर: मड़ियाहूं तहसील के सरसरा गांव में निर्माणाधीन दीवार गिरने और उसके बाद  दुर्घटना में हुई 5 लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों की  सहायता के लिए वरिष्ठ उद्योगपति तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया है ।इस दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगों को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ बेहद गरीब बिंद परिवार को नया घर बना कर देने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
 उल्लेखनीय है कि सरसरा गांव में बिंद परिवार अपने घर की दीवार की खुदाई कर रहा था। उसी समय बगल की दीवार ढह गई जिसमें कई लोग दब गए और उन्हें अस्पताल ले जाते समय  वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।जिसमें कुल मिलाकर 5 लोगों की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया था वरिष्ठ समाजसेवी अशोक सेन इस मौके पर उस गांव का दौरा किया तथा मृतकों अखिलेश नन्हकू ,कपुरा नन्हकू, लक्ष्मीशंकर ,ऊषा,पंकज  के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही । इसमें अपना पुत्र गंवा चुके मेवालाल बिंद  नामक निर्धन व्यक्ति को नया घर बना कर देने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। इसके बाद अशोक सिंह लाकडाउन प्रभावितों की सहायता के लिए मिंयाचक पहुंचे। जहां पर लाकडॉउन से प्रभावित परिवारों को राशन वितरित किया। स्थानीय निवासी हेमराज मिश्रा के सानिध्य में हुए इस वितरण कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह, प्रदीप यादव ,ओम प्रकाश उपाध्याय समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related

news 7501478648740357131

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item