एक महीने से विहिप की सीता रसोई अनवरत जारी

जौनपुर । नगर के शेखपुर मोहल्ले में अनवरत रूप से चल रहे विश्व हिन्दू परिषद की सीता रसोई लगातार जारी अनवरत जारी है। रोज की भांति आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में भोजन के छ सौ पचास पैकेट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत मंदों में वितरित किया।

          नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुक्खू ने बताया कि यह सेवा कार्य एक महीने से लगातार चल रहा है और जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती और सभी को काम नहीं मिलता तब तक विहिप गरीब व जरूरत मंद लोगों की इसी प्रकार सेवा करता रहेगा।
उक्त जन सेवा कार्य में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री शंभु शर्मा, पंकज तिवारी मोंटी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, नगर मंत्री अजय चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, डॉ आर पी सिंह, सतीश निषाद, महावीर सिंह, राहुल सिंह, अरुण शर्मा सुबास प्रजापति, दिलीप प्रजापति, इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Related

news 6022756216642507816

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item