चरित्र बल और आचरण से हीं मिलता है सम्मान

 जौनपुर। सरपतहां थाना  परिसर में क्षेत्राधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में स्थानान्तरित प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चैरसिया को विदाई दी गई। अपने 11 महीने के कार्यकाल में हीं लोगों के ह्रदय में अपना स्थान बनाने वाले  प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की सूचना मिलते हीं सुबह से स्थानीय लोगों के मिलने का क्रम चलता रहा। विदाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्षेत्राधिकारी शाहगंज जितेन्द्र कुमार दूबे ने अपने उद्बबोधन में कहा कि अपने चरित्र बल कार्य एवं आचरण से हीं ब्यक्ति को सम्मान मिलता है। प्रभारी निरीक्षक अपने समन्वय और सौहार्द की प्रकृति से  दायित्वों का निर्वहन करने में सफल रहे।क्षेत्र के लोगों के साथ इनका कार्य और व्यहार सराहनीय रहा है।पत्रकार डॉ. प्रदीप दूबे ने भी इनके कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रभारी निरीक्षक सदैव अपने  गुरु और ईश्वर को साक्षी मानकर अपनी ड्यूटी और लोगों की सेवा में लगे रहे ईश्वर इन्हें सतत्  प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। वरिष्ठ शिक्षक ठाकुर प्रसाद तिवारी ने भी अपनी शुभकामना देते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।पत्रकार प्रणय तिवारी ने अंगवस्त्रम भेंटकर प्रभारी निरीक्षक को विदाई दी। विदाई समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश चैबे,सन्तोष पाण्डेय,कमलेश त्रिपाठी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के युवा पत्रकार अजय पाण्डेय उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला,वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम विलास सरायमोहिउद्दीनपुर चैकी प्रभारी विवेक तिवारी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार कमलेश कुमार, राम नारायन गिरि, कार्यालय प्रभारी राम विशाल,सहायक धनन्जय सिंह,दुर्ग विजय यादव,एच.पी.अजय राजभर,दुर्गेश मिश्र,पवन पाल , मधुकर मंझवार,आशीष यादव समेत बहुसंख्यक कांस्टेबल  व प्रधान ललित दीक्षित,मोनू सिंह,मतीन अहमद,संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 5927300172567202111

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item