लाइनमैन की करेंट की चेपट से मौत
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_260.html
जौनपुर। खेतासराय नगर पंचायत में निविदाकर्मी लाइनमैन की करेंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा जिससे ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बताते है कि कस्बा से सटे गांव बारां खुर्द निवासी अमानत पुत्र मीन नगर पंचायत खेतासराय में निविदाकर्मी लाइनमैन के पद पर तैनात था। रविवार की सुबह ब्लॉक के समीप सड़क के किनारे सीढ़ी के सहारे सोडियम लाइट ठीक कर रहा था। बिजली सप्लाई चालू थी। इस दौरान उक्त लाइनमैन करेंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन उसे पीएचसी सोंधी भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों के होने पर कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। अमानत अपने दस भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार इसी पर आश्रित था।

